Friday, March 22, 2024

सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा धूमधाम से किया गया होली मिलन समारोह !


मुजफ्फरनगर।सर्व ब्राह्मण महासभा (रजि.) सम्पूर्ण भारत की जनपद मुज़फ्फरनगर इकाई द्वारा विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने की एवं संचालन अमित वत्स जिला अध्यक्ष व हरीश गौतम जिला अध्यक्ष युवा के द्वारा संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों आदरणीय नीरज शर्मा लोकसभा प्रभारी मुज़फ्फरनगर, विजय शुक्ला लोकसभा प्रभारी गाजियाबाद, सुधा राज शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता,राजीव शर्मा पूर्व डीजीसी, सुनीता  बालियान धर्मपत्नी संजीव बालियान केंद्रीय मंत्री , अमित चौधरी प्रमुख, मीनाक्षी स्वरूप  नगर पालिका अध्यक्ष, विकास शर्मा जिला पंचायत सदस्य, भगवान शर्मा जिला पंचायत सदस्य, यशपाल पवार अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर, अंजू अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,हरेंद्र शर्मा पूर्व  जिला पंचायत सदस्य, सरिता गौड,  सभासद रजत धीमान, हिमांशु कौशिक, प्रशांत गौतम, देवेश कौशिक, अमित शर्मा सभी सभासद ,उमादत शर्मा लोकदल नेता, राजेश पाराशर,व्यापारी नेता संजय मिश्रा,  मनीष चौधरी, पुनीत वशिष्ठ,प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,  आदि ने भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी औरअपने विचार रखते हुए कहा कि होली का त्योहार ऐसा त्योहार होता है जिसे सभी वर्गो के लोगो द्वारा बड़े ही प्रेमभाव से आपस में मनाया जाता है और यह त्योहार आपस में गिले शिकवे भूलकर जीवन को सहज भाव से आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है और उन्होंने कार्यक्रम में पहुँचे सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का माला और पटका पहनाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधीर खटीक प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर,भूजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर संदीप शर्मा,विशाल शर्मा,अमित वत्स, हरीश गौतम, लक्ष्मण शर्मा,डॉ अविनाश भारद्वाज, संजय गौतम रजनीश वशिष्ठ, पूनम शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अखिलेश शर्मा, अरुण शर्मा, महादेव शर्मा, संजीव शास्त्री,डॉक्टर शरद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हिमांशु शर्मा,रजनीश शर्मा, संजीव शर्मा,अभिनव मुदगल, ललित भारद्वाज,प्रवीण गौतम,अमित शास्त्री आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवीदयाल शर्मा,  नवनीत कपिल,कमल शर्मा, अंजू शर्मा,पूजा द्विवेदी, नीरज गौतम, नवनीत शर्मा,विनय शर्मा, एडवोकेट अरुण शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा,अरविंद भारद्वाज,संदीप शर्मा, रिंकू शर्मा,रोहित कौशिक, अमित भारद्वाज, प्रमोद शर्मा,राकेश शर्मा,विनोद शर्मा, बंटी अग्रवाल,शालू सैनी, नरेश शर्मा,रचित गोयल, सुबोध शर्मा,लोकेश प्रजापति,  जनार्दन शर्मा, कुलदीप वशिष्ठ, कुलदीप त्यागी, राहुल दीक्षित, शिल्पी राज वत्स,अर्पित शर्मा,सुनील अंगिरा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 शरद शर्मा 
समाचार संपादक
हम सबका दर्पण