मुजफ्फरनगर/ मोरना। तीर्थनगरी शुक्रताल से प्रजापति युवा शक्ति संगठन द्वारा शुक्रतीर्थ से जलाभिषेक यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की तादाद में प्रजापति समाज के लोग पैदल यात्रा करते गंगा जल लेकर मोरना,भोपा मार्ग से मुजफ्फरनगर के लिये प्रजापति समाज जिंदाबाद व बम बम भोले के जयकारो के नारे लगाते हुए मुजफ्फरनगर की ओर बढ़े जलाभिषेक यात्रा के दौरान तीर्थ नगरी शुक्रताल में मोरना ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने यात्रा को रवाना किया और यात्रा के साथ कुछ दूर कदम से कदम मिलाकर साथ चले और प्रजापति समाज के लोगों की इस पहल की सहरायना की प्रजापति युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कपिल प्रजापति एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अनेकों संगठनों ने पूरे पैदल ही मार्ग में प्रजापति युवा शक्ति संगठन का साथ दिया और इस जल अभिषेक यात्रा में शामिल हुए भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि प्रजापति समाज जागरूक हो रहा है युवा समाज मे बदलाव लाने में लगे आज प्रजापति युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी कपिल प्रजापति व इन्द्र फौजी द्वारा आज जलाभिषेक यात्रा निकाली गई जिसमें शिव चौक मुजफ्फरनगर मे जल अभिषेक किया जायेगा यात्रा में मुख्य रूप से , विजय प्रजापति भाजपा नेता, रमेशचंद प्रजापति पूर्व प्रत्याशी खतौली विधानसभा, नरेश प्रजापति पूर्व जयंती अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, मांगेराम प्रजापति समाजसेवी, प्रमोद प्रजापति जिला अध्यक्ष प्रजापति महासभा, सचिन प्रजापति पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री भाजपा, अनुज इंद्रवाल प्रजापति प्रदेश सचिव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा,कपिल प्रजापति,जिला अध्यक्ष बिट्टू प्रजापति,इन्द्र फौजी,जिला उपाध्यक्ष धीरज प्रजापति एडवोकेट,सुमित प्रजापति, मनोज प्रजापति, मोदी लाल प्रधान ग्राम लोहड़ा,राकेश प्रजापति भाजपा नेता खतौली, ओमवीर सिंह प्रजापति ग्राम प्रधान शिकारपुर, श्यामलाल प्रजापति भाजपा नेता , भारत वीर प्रजापति पत्रकार मीडिया फॉर यू मुजफ्फरनगर, संजीव प्रजापति मोरना, ध्रुव प्रजापति मुजफ्फरनगर, एवं प्रजापति समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे एवं प्रजापति युवा शक्ति संगठन जल अभिषेक यात्रा के प्रजापति समाज के लोगों ने जगह-जगह रास्ते में स्वागत भी किया और लंबे रास्ते में जल पान की व्यवस्थाओं को भी सुचारू रूप से चालू रखा जल अभिषेक यात्रा पर रास्ते में फूलों की वर्षा भी की गई एवं मुजफ्फरनगर पुलिस की तरफ से भी सावधानी पूर्ण पुलिस प्रशासन का पूरे रास्ते साथ रहा प्रजापति युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने यात्रा में आए सभी प्रजापति समाज के बांधों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और यह समाज ने एक बड़ा संदेश देने का काम किया है।