मुजफ्फरनगर। शिवसेना (उद्धव) महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष अनिता ठाकुर की अध्यक्षता व प्रनिता त्यागी के संचालन में सम्पन्न हुई, बैठक में महिला पदाधिकारियों के द्धारा नवनियुक्त सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अनिता चौधरी का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कहा कि शिवसेना (उद्धव) एक साफ स्वच्छ छवि का संगठन है जिसमे मातृशक्ति को सम्मान दिया जाता है , शिवसेना की देशहित जनता हितो के प्रति संघर्ष की नीति से प्रभावित होकर शिवसेना उद्धव की सदस्यता ग्रहण की , उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के द्धारा मुझे सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपी गई जिसको में पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगी , सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अनिता चौधरी ने उग्र अदाजं मे अपने विरोधियो को चेतावनी दी कि अपनी घटिया सोच अपने बड़बोले पन के कारण उनसे आज अनगिनत महिलाये अलग हो गयी है , हर आदमी स्वत्रतं है उसका जहां मन करे वो दूसरे संगठन में काम कर सकता है। समाजसेवी शालिनी शर्मा एवं राजरानी मित्तल ने संयुक्त रूप से कहा कि शिवसेना उद्धव महिला मोर्चा से प्रभावित होकर दिन प्रतिदिन महिलाओ का संगठन में जुडने का क्रम जारी है , बहुत जल्द एक विशाल महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , जिला महामंत्री प्रनिता त्यागी ने कहा कि शिवसेना उद्धव में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाता है , वरना आज कुछ संगठनो मे महिला को भीड़ के रूप में इस्तेमाल करके अपना नाम का प्रचार किया जाता हैं।