Tuesday, August 15, 2023

डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

सिसौली/मुजफ्फरनगर। डी0 ए0 वी0 इंटर कॉलेज आलमपुर सिसौली मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता के इस 77 वें पावन पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के मुख्य प्रांगण से बाल्मिकी पुलिया, मुख्य बाजार पुलिया, होली चौक होते हुए भारतीय किसान यूनियन भवन के सामने से प्रभात फेरी को बहुत ही जोश खरोश से निकाला गया।
प्रभात फेरी के दरमियान ग्राम वासियों के द्वारा प्रधानाचार्य का  जगह-जगह  माल्यार्पण किया गया जो लोगों के विद्यालय परिवार पर विश्वास और आस्था को प्रदर्शित किया। प्रभात फेरी के दरमियां ही प्रहलाद,
 कृष्ण धीमान व अन्य के द्वारा  प्रधानाचार्य से तिरंगा फहराने का निवेदन किया गया जिसे प्रधानाचार्य जी ने सहर्ष स्वीकार किया।
तदुपरांत विद्यालय प्रांगण में झंडा रोहन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मेडल, सर्टिफिकेट व उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मंच का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री आर0 पी0 पाण्डेय द्वारा किया गया।